Doordrishti News Logo
  • शहर के मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम
  • कृष्ण मंदिरों में ऋतु पुष्पों से किया श्रृंगार
  • विद्युत रोशनी से नहाए कृष्ण मंदिर
  • रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
  • रात 12 बजते ही गुंजा नंद के आनंद भयो जय कन्हया लाल की

जोधपुर, शहर में आज कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर चारों तरफ उत्साह छाया हुआ है। रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को आकर्षक रोशनी के साथ ही ऋतु पुष्पों से सजाया गया। रात साढ़े 11 बजे अष्टमी तिथि का आरंभ हुआ, जो आज रात पौने एक बजे तक रहेगी। शहर के सभी कृष्ण मंदिरों में सजावट जबरदस्त सजावट की गई। कईयों ने भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर व्रतोपवास भी किए जो कृष्ण जन्म पर ही खोले गए।

नंद के आनन्द भयो

मंदिरों में पंचामृतों से कृष्ण का अभिषेक किया गया। कोरोना के कारण भक्तों को दर्शन के लिए मायूस भी रहना पड़ा। इसके लिए बड़े मंदिर में ऑन लाइन दर्शन की व्यवस्था की गई। सुबह से ही कृष्ण मंदिरों में व्रती लोगों ने भगवान के दर्शन कर पुष्प चढ़ाने के साथ अभिषेक किया, बाल कृष्ण को झूले में झुलाया।

नंद के आनन्द भयो

शहर के चौपासनी में स्थित श्याम मनोहर प्रभु मंदिर, जूनी मंडी स्थित बालकृष्ण लाल मंदिर, कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, गंगश्याम जी का मंदिर, जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर,शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित कृष्ण मंदिर,शनिधाम और गीता भवन के साथ शहर के सभी मंदिरों में रंग रोगन कर विशेष सजावट की गई और मंदिरों पर आकर्षक रोशनी की गई।

नंद के आनन्द भयो

घरों में हुए कार्यक्रम

कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगी होने से इस बार भी मंदिरों के साथ ही घरों में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम हुए। अष्टमी तिथि 29 अगस्त की रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो गई थी जो सोमवार की रात एक बजकर 59 तक रहेगी। पूजन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 59 से 12 बजकर 44 मिनट तक था।

नंद के आनन्द भयो

रात भर सजी सुंदर झांकिया

जनमाष्टमी पर रातभर सुंदर झांकियां सजी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा हुई। पूरे शहर भर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में रात को पंचामृतों से भगवान कृष्ण का अभिषेक किए जाने के साथ विशेष आरती सभाएं हुई।

ये भी पढें – जेआईए और एमआईए के बीच मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026