Doordrishti News Logo

नकबजनी की वारदात को खुलासा, दो शातिर नकबजन पकड़े

रूपए और चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने नकबजनी के एक प्रकरण आज खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 12 हजार रूपए, वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है। पूछताछ में थाना क्षेत्र की एक अन्य चोरी करना भी बताया है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि घटना में 17ई सेक्टर निवासी हितेश जैन पुत्र प्रकाशचंद जैन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। उसके अनुसार वह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए परिवार सहित बाहर गया था। वापिस लौटने पर घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगा ली थी।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि घटना का पता लगाने के लिए एएसआई मोहनलाल, हैडकांस्टेबल पप्पाराम, कांस्टेबल दिनेश,भंवरलाल एवं प्रकाश की टीम का गठन करते हुए रविवार को शातिर नकबजन बकरामंडी चौक चांदपोल निवासी मोहम्मद सहिद उर्फ बाबू पुत्र अब्दुल गफार और चांदणा भाखर प्रतापनगर हाल 15 सेक्टर सीएचबी निवासी विनोद सिंह पुत्र गंगासिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में एक और नकबजनी का पता लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: