Doordrishti News Logo

नागौर भागने की फिराक में थे,देर रात चढे पुलिस के हत्थे

सुनार से 5.31 लाख की ठगी का प्रकरण

  • गुर्जर लिखी बाइक भी जब्त
  • आरोपी नागौर जिले के रहने वाले
  • गुजरात में भी दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र घोडों का चौक में मंगलवार की दोपहर में एक ज्वैलर की दुकान पर खरीददारी करने आए दो युवक दुकानदार से ठगी कर 5.31 लाख की सोने की दो चेन ले उड़े। शातिरों ने ऐसी ही करतूत गुजरात में भी की है। ठगी की वारदात की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे हुलिए के आधार पर युवकों की तलाश आरंभ करवाई। देर रात तक पुलिस ने तलाश करते हुए दोनों शतिरों को ढूंढ निकाला।

पकड़े गए युवक नागौर जिले के श्रीराम कॉलोनी निवासी बबलू पुत्र मगराम गुर्जर और संजय कॉलोनी नागौर निवासी इंद्ररसिंह पुत्र जालम सिंह मेड़तिया है। दोनों से बड़ी ठगी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। संभवत: दोनों युवक नागौर से बाइक लेकर जोधपुर आए और वारदात कर भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस की गठित टीमों ने देरारात नाकों पर लगे कैमरों की मदद से पकड़ लिया।

थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि घोडों का चौक में सुदर्शन ज्वैलर्स है। इसका मालिक ओमप्रकाश सोनी मंगलवार को दिन में दुकान पर था। तब दोपहर में दो बजे के आस पास दो युवक आए सोने के आइटम देखने पहुंचे। बाद में यह चले गए। फिर चार बजे के आस पास वापिस आए। यहां पर दुकानदार से सोने की दो चेन पसंद किया और जिसका अमाउंट 5.31 लाख के करीबन था। जिस पर पेमेंट देेने की बात हुई। इस पर युवकों ने चेक के मार्फत रूपए देने को कहा। तब दुकानदार ने कहा कि चेक क्लीयर होने पर ही माल दिया जा सकता है। युवकों ने दुकानदार को यश बैंक गुजरात का चेक दिया था।

हाथोंहाथ चेक क्लिरिंग की बात को लेकर युवकों ने गुजरात में किसी से बात करवाई और रूपए दुकानदार के एकाउंट में डालने को कहा। दुकानदार के खाते में रूपए पहुंचने की बात पर युवक चेनें लेकर चले गए। कुछ क्षण बाद ही फिर से गुजरात से दुकानदार के पास में फोन आया कि आपने किसी चीज के लिए पेमेंट करने को कहा, हमारी फर्म ने कोई सामान नहीं खरीदा है। गुजरात के व्यक्ति ने दुकानदार ओमप्रकाश से कहा कि हमारे यहां भी ऐसी ठगी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फुटेज खंगाले, लोकेशन से तलाशती रही पुलिस 

थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। गाडी बिना नंबरी थी और गुर्जर लिखा हुआ था। रेड एंड ब्लैक कलर की हीरो होण्डा डीलक्स गाड़ी थी। बदमाशों का मोबाइल कुछ देर तक ऑन रहने पर लोकेशन यहां पर आई मगर बाद में फोन स्वीच ऑफ कर दिया था। आखिरकार दोनों अब हत्थे चढ गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026