Doordrishti News Logo

Iनानी और दो दोहितियों की हत्या

  • दोहितियों के शव मिले पानी के टांके में
  • नानी का शव पड़ा मिला घर में
  • सिर पर मारी कुल्हाड़ी
  • मौके पर अधिकारी मौजूद

जोधपुर,नानी और दो दोहितियों की हत्या। शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ाखुर्द गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने एक महिला की हत्या उसके घर में की जबकि दो दोहितियों को पानी टांके में डूबोकर मार डाला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के आलाधिकारीगण मौके पर पहुंचे है। मौका तस्दीक के साथ गहन छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों ने हत्यारों को पकडऩे की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें – दस टन जीरा बेचने के नाम पर दस लाख की ठगी

पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बनाड़ के नांदड़ा खुर्द गांव में रहने वाली एक महिला भंवरीदेवी और उसके दो दोहितियों की हत्या की गई। मृतका की दोनों दोहितियां 3-5 साल की हैं जो लक्षिता और भावना है। इनके शव पानी के टांके में मिले हैं, जबकि नानी भंवरीदेवी का शव घर में ही कमरे पर फर्श पर पड़ा मिला। उसकी खुद की बेटी संतोष पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिसका एमडीएम में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें – युडी टैक्स फर्म के खिलाफ नगरीय विकास मंत्री ने दिये जांच के आदेश

डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हत्या करना प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है। मृतका के भी पति का भी निधन हो रखा है और वह अपने दो बेटों के पास में रह रही थी। एक बेटा उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर ही रहता है। हत्या किसने और किस उद्देश्य से की इस बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारी तफ्तीश के एफएसपएल टीम के साथ कार्रवाई में जुटे हैं।

Related posts:

नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी

March 14, 2026

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

March 14, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

March 14, 2026

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा

March 14, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा

March 14, 2026

देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला

March 14, 2026

फसलों व वृक्षों के परागण में कीट परागणकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण

March 14, 2026

चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों का समावेश समय की आवश्यकता-गर्ग

March 14, 2026

सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद

March 14, 2026