Doordrishti News Logo
  • मृतक ने शराबी से 80 रूपए ले लिए थे
  • हत्या का दूसरा बालक भी संरक्षण में

जोधपुर, शहर के भदवासिया सांसी बस्ती के पास गली में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दूसरे बाल अपचारी को भी संरक्षण में लेकर उसे आज सुधार गृह भिजवा दिया। रविवार को पकड़े गए बालक को भी सुधार गृह भिजवाया गया है। हत्या की आरंभिक तौर पर वजह 80 रूपए होना सामने आया है। मृतक ने किसी शराबी के 80 रूपए ले लिए थे। बालकों का इस बात को लेकर मृतक से तकरार हुई थी। तब एक ने चाकू से जांघ पर वार कर दिया था। जिससे घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि 26 अगस्त की शाम को भदवासिया सांसी बस्ती जाने वाली गली पर एक युवक बेहोशी एवं घायलावस्था में पड़ा मिला था। जिस पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी रात को मौत हो गई थी। अगले दिन उसकी पहचान मध्यप्रदेश के नीमच स्थित केट थानान्तर्गत नई आबादी निवासी लखन यादव पुत्र गुलाबचंद यादव के रूप में की जा सकी। गली के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों से एक बाइक पर दो युवक दिखे और मारपीट करते नजर आए। इस पर बाइक नंबर से इनकी पहचान की गई। इस पर एक आरोपी को रविवार को पकड़ा गया। जो बाल अपचारी निकला। दूसरा भी बालक निकला। दोनों को सोमवार को सुधार गृह भिजवा दिया गया है। थानाधिकारी के अनुसार हत्या की आरंभिक तौर पर वजह 80 रूपए को लेकर आई है। मृतक ने किसी शराबी से यह रूपए ले लिए थे। जिस पर बालकों से तकरार हो गई।

यह भी पढ़ें –धर्म भाई बनकर बहन से करता रहा दुष्कर्म, छोटी बहन से भी छेड़छाड़

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026