Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने की अटल भू-जल और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री बोले वर्ष 2023 तक राज्य के हर घर में नल से पहुंचने लगेगा जल

भोपाल, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर योजना में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लीडर है। अटल भू-जल योजना और जल जीवन मिशन का भी प्रदेश में तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। यह प्रसन्नता की बात है कि मध्य प्रदेश निर्धारित अवधि से पूर्व ही अपने लक्ष्य पूरा कर लेगा। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को मंत्रालय में अटल भू-जल योजना और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अटल भू-जल योजना के प्रथम

चरण में मध्यप्रदेश में तेज गति से काम हुआ है। मध्यप्रदेश की भूजल गुणवत्ता काफी अच्छी है।योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 6 जिले छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना व निवाड़ी और 9 ब्लॉक पथरिया, छतरपुर, नौगांव, राजनगर, अजयगढ़, पलैरा, बलदेवग़ढ़ व निवाड़ी शामिल हैं। योजना को वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना है। मध्यप्रदेश में योजना की लागत 315.62 करोड़ रुपए है। शत-प्रतिशत राशि विश्व बैंक और भारत सरकार से प्राप्त होगी। शेखावत ने कहा कि हर घर गांव में जलस्रोतों और भूजल की स्थिति तथा जल के उपयोग के संबंध में ग्राम वासियों में जागरुकता आवश्यक है। गांव के जल प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की

जानी है। जल जीवन मिशन में हर घर में नल कनेक्शन हो। उससे स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण पानी मिलता रहे। इसके लिए जो संरचना बने, वह 30 साल तक चलती रहे।
गांव ही करेंगे जल का प्रबंधन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव में जल प्रबंधन समितियां और ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए हर गांव की जल कार्ययोजना तैयार की जानी है। मिशन का उद्देश्य पानी की क्वालिटी, क्वांटिंटी और रेगुलरिटी को सुनिश्चित करना है। हर ग्राम स्तर पर जल प्रबंधन की मॉनीटेरिंग के लिए डैशबोर्ड बनाया जाएगा। पानी की टंकियों पर सेंसर लगाए जाएंगे, जो पानी की स्थिति बताएंगे। घर-घर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए डिवाइस प्रदान किए जाएंगे।
6 माह में डेढ़ लाख नल कनेक्शन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2024 तक हर घर में शुद्ध जल पहुंचाने का संकल्प है, लेकिन मध्यप्रदेश में इस संकल्प को वर्ष 2023 तक ही पूरा कर लिया जाएगा। अटल भू-जल योजना का भी रोडमैप तैयार है, इस पर तेजी से अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश में तेज

गति से काम हो रहा है। पिछले 6 माह में डेढ़ लाख कनेक्शन लगाए गए हैं। अब प्रदेश के 1 करोड़ 21 लाख घरों में से 29 लाख 68 हजार घरों में कनेक्शन हो गए हैं। 91 लाख 56 हजार घरों में कनेक्शन और लगाए जाने हैं। बुरहानपुर और निवाड़ी जिलों में आगामी मार्च तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जल जीवन मिशन पुस्तिकाओं का विमोचन
शेखावत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल जीवन मिशन पर प्रकाशित पुस्तिकाओं और बुरहानपुर जिले की जल जीवन मिशन की जिला कार्ययोजना का विमोचन किया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए

February 28, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026

सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

February 26, 2026

सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

February 26, 2026

प्रतापेशवर महादेव मन्दिर में मनाया फागोत्सव

February 26, 2026