Doordrishti News Logo

जोधपुर,काजरी व आईसीआईसीआई सतत आजीविका सोसायटी के बीच एक एमओयू हुआ है। इस एमओयू पर काजरी के निदेशक डॉ.ओपी यादव एवं आईसीआईसीआई सतत आजीविका सोसायटी के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता जुलाई 2019 में हुए एमओयू को बढाते हुए आगामी 3 साल के लिए किया गया।

एमओयू का उद्देश्य शुष्क क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों की कौशलता बढ़ाना तथा प्रशिक्षण प्रदान कर उनके ज्ञान में वृद्धि करना है ताकि उनको वर्ष भर सतत आय प्राप्त होती रहे।

काजरी निदेशक डॉ. ओपी यादव ने कहा कि जलवायु परिर्वतन हो रहा है। ऐसे में कृषि की नवीनतम तकनीकियाँ बहुत महत्वपूर्ण हैं। संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा फसलों, बागवानी, पशु प्रबन्धन, मूल्य संवर्द्धन नर्सरी प्रबन्धन, संरक्षित कृषि, डेयरी व्यवसाय आदि के बारे में किसानों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी कौशलता बढायेगी।

कृषि की नवीन प्रौघौगिकियों और हस्तक्षेप से किसानों की आजीविका में सुधार होगा। गांवों में हरियाली एवं समृद्धि बढ़ेगी। डॉ. यादव ने कहा आईसीआईसीआई के पास साक्षरता और कौशल आधारित ग्रामीण विकास गतिविधियों में काम करने का लम्बा अनुभव है उन्होंने आरसेटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

विभागाध्यक्ष डॉ. एनवी पाटिल एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके पटेल ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय में लाभ की अपार संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण के पश्चात मार्केट के साथ जोड़ा जायेगा ताकि उन्हें फायदा हो।

अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने बताया कि पिछले एमओयू के परिणाम सकारात्मक रहे। हम ग्रामीण युवाओं और किसानों के लाभ के लिए बेहतर लक्ष्यों और उपलब्धियों के लिए काम कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र व सीमांत क्षेत्र के लोगो के लिए स्थाई रोजगार के अवसर पैदा होगें। उन्होने कहा कि पिछले 14 वर्षो से आईसीआईसीआई फाउंडेशन, जोधपुर आरसेटी के माध्यम से जोधपुर जिले में कार्यरत है, इस दौरान किये गये कार्यो में जल संरक्षण, अजोला घास, डेयरी फार्म डवलपमेंट, बकरी पालन व कृषि के क्षेत्र में किए गये कार्य उल्लेखनीय हैं।

आने वाले समय में काजरी व आईसीआईसीआई इस क्षेत्र में अपने कार्यो को और आगे बढायेंगें। आरसेटी जोधपुर के निदेशक सुरेन्द्र सिंह शेखावत एवं प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय अवसर पर रोजगार उपलब्ध होगा।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026