Doordrishti News Logo

जोधपुर, रातानाडा स्थित सुभाष चौक मस्जिद वाली गली में रहने वाली एक 17 साल की किशोरी ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। घटना के वक्त पिता मजदूरी पर गए हुए थे और मां सामान लेने बाजार गई थी। पुलिस ने आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।

रातानाडा थाने के एएसआई रघुवीरसिंह ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश हाल सुभाष चौक स्थित मस्जिद वाली गली में किराए पर रहने वाले बाबूलाल पुत्र माताबदल की 17 साल की बेटी खुशबू उर्फ शालिनी ने गुरूवार को अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता मजूदरी करते हैं और वे बाहर थे, मां बेटी ही घर पर थे, मां सामान लेने गई। लौटने पर बेटी फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। मगर डॉक्टर ने चेकअप कर मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह घर पर ही रहती थी।

ये भी पढ़े – दो साल से फरार हार्डकोर तस्कर पुलिस ने पकड़ा

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026