Doordrishti News Logo

सांड को बचाने के चक्कर में मां बेटे की बाइक फिसली, बेटे की मौत

जोधपुर, निकटवर्ती चौपासनी मथानिया रोड पर सोमवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बेटे की मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने घटना में मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। शव को कार्रवाई कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

मथानिया पुलिस ने बताया कि इदरणिया बेरा कोटड़ा के रहने वाले पृथ्वीराज पुत्र आसूराम ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसके बड़े पिता का लडक़ा लालाराम एवं उसकी चाची बाइक पर सवार होकर चौपासनी रोड मथानिया की तरफ निकल रहे थे। तब बीच रास्ते में अचानक से एक आवारा पशु संभवत: सांड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक स्लीप हो गई और वे दोनों गिर गए। जिससे दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद ललाराम की उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026