Doordrishti News Logo

न्याय की मांग पर मां बेटा और बेटी चढ़े टंकी पर,पुलिस पहुंची

जोधपुर,पाली जिले का एक परिवार शाम को जोधपुर में रावण चबूतरा स्थल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार ने अपने साथ हुए कृत्य को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने सुसाइड की चेतावनी दी। उनके पानी के टंकी पर चढऩे की जानकारी पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और देर शाम तक उन्हें समझाइश कर उतारने के प्रयास किया।

इसे भी पढ़िए- संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव का आगाज

पाली जिले का रहने वाला अशोक नाम का शख्स किसी जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके साथ में उसकी मां और बहन भी थे। उसने वीडियो वायरल कर अपने परिवार के साथ हुए अन्याय को लेकर न्याय दिलाने की मांग की। उसका आरोप है पाली जिला पुलिस ने उसके परिवार को जमीन विवाद के एक प्रकरण में झूठा फंसाने के साथ परिवार को प्रताडि़त किया। दो साल पहले की घटना को लेकर पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। समाचार लिखे जाने तक युवक और उसके मां बहन पानी की टंकी पर चढ़े हुए थे।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026