Doordrishti News Logo

बाजारों में उतरी मां लक्ष्मी,आज होगा धनवंतरी का पूजन

पंच महापर्व दीपोत्सव शुरू

  • शहर के बाजारों में रौनक
  • खरीददारी को भीड़ उमडी
  • दो दिन तक धनतेरस का मनेगा त्योहार
  • बाजार सजे रंगबिरंगी लाइटिंग से

जोधपुर,कोविड के दो साल बाद अब एक बार फिर से लोगों के चेहरों पर दीपोत्सव को लेकर उत्साह छाया हुआ है। खासकर व्यापारी वर्ग के चेहरे मुस्कुराए हुए हैं। इस बार धनतेरस से लेकर दीपावली तक करोड़ों का कारोबार होने की संभावना बनी है।

दीपोत्सव का आगाज शनिवार को धन त्रयोदशी के साथ हो गया। इसका असर दो दिन तक बना रहेगा। आज शाम साढे छह बजे बाद धन तेरस का आागाज हो गया। मगर दीपदान का पुण्य काल दोपहर बाद शुरू हो गया। भगवान धनवंतरी का पूजन रविवार को होगा। शाम के बाद रूप चौदस रहेगी। सोमवार को दीपोत्सव है।

ये भी पढ़ें-Jodhpur crime news: परिवार नर्सरी पर गया,चोर घर से एक लाख की नगदी और जेवरात ले उड़े

शहर के बाजार सज गए हैं। भीतरी शहर में जगमग लाइटिंग और लोगों की बढ रही भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार लोगों में दीपोत्सव को लेकर काफी उत्साह छाया हुआ है। घरों में रंग रोगन होने के साथ प्रतिष्ठानों में भी साफ सफाई लभभग हो चुकी है। लोगों ने धनतेरस को लेकर खरीददारी की योजना भी काफी दिनों से बना रखी है जिसके चलते आज बाजारों में काफी रौनक के साथ खरीद फरोख्त भी शुरू हो गई है।

पंच दिवसीय पर्व दीपावली इस बार बाजारों की रौनक से लगता है कि ज्वैलरी मार्केट से लेकर कपड़ा उद्योग में काफी बूम आएगा। सोने चांदी की कीमतें कम होने से इसके प्रति भी लोगों का रूझान देखने को मिलेगा। आगे देवउठनी गयारस के साथ सावों का सीजन भी बन जाएगा। जिससे लोगों में ज्वैलरी आइटमों की खरीद भी बढने के काफी आसार हैं। सावों में दाम बढ नहीं जाए इस आशंका में इस मार्केट पर काफी जोर रहेगा। इलेक्ट्रानिक कारोबार, वाहनों की बुकिंगें अभी शुरू हो चुकी है।

आज शाम से धनतेरस है तो 23 को रूप चौदस और धनतेरस भी रहेगी। ऐसे में धनतेरस दो दिन रहेगी। 24 को दीपावली शाम के समय ही मनाई जाएगी। मगर उससे पहले शाम को सूर्यग्रहण का साया भी है जो भारत वर्ष में असर रखेगा। मंदिरों के दर्शनार्थ कपाट भी 23 की रात को बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल और ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे। सूर्यग्रहण और दीपावली साथ-साथ होने से लोग आशंकित होने के बावजूद भी उत्साहित हैं।

शहर अब पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं। भीतरी शहर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। केवल पैदल राहगीरों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी तरह की माकूल बंदोबस्त किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed