छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की दी रिपोर्ट, पुलिस जांच में लगी

जोधपुर, बासनी इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसकी पुत्री के धर्म परिवर्तन करने और उससे साथ छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए बासनी थाने में प्राथमिकी दी है।

जांच में अभी सामने आया है कि लड़क़ी शादीसुदा है और अपनी मर्जी से गई है। पूर्व में भी वह अपने घरवालों के खिलाफ बयान दे चुकी है। वह अपने एक बच्चे को भी साथ लेकर गई है। पुलिस अब इसमें गहन से तफ्तीश में जुटी है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि एक महिला ने यह रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसकी शादीसुदा पुत्री को थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बरगलाया है। वह उसे अपने साथ 9 जनवरी को उत्तरप्रदेश लेकर चला गया और वहां धर्म परिवर्तन कराने के साथ लड़क़े और उसके परिजन सहित छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी है। महिला भी पूर्व में इस लडक़े साथ लिव इन रिलेशन में रहती आई है। वह संभवत: अपनी मर्जी से गई है। फिलहाल उसे बुलाकर बयान लिए जाएंगे। घटना के संबंध में महिला की मां की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। जांच चल रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026