Doordrishti News Logo

मोपेड सवार मां बेटे से पर्स लूटा, महिला नीचे गिरी

जोधपुर,शहर में बाइक सवार लुटेरे युवकों ने नट बस्ती मोड़ पर मोपेड सवार मां बेटे से पर्स लूट लिया। पर्स में दो हजार रुपए थे। पर्स छीनने के समय मोपेड अनियंत्रित हो गई और महिला नीचे गिरने से चोटिल हो गई। पीडि़ता की तरफ से देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई। घटना मंगलवार की रात को होना बताया गया है।

ये भी पढ़ें- प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के दल का निरीक्षण

देवनगर पुलिस ने बताया कि रामनगर मकान नंबर ए- 206 में रहने वाली प्रिया वाटवानी पत्नी स्व. विनोद वाटवानी अपने पुत्र निलेश के साथ एक्टिवा पर रावण का चबूतरा जाने के लिए रात साढ़े नौ बजे के आसपास निकली थी। यह लोग जब नट बस्ती मोड़ पर पहुंचे तो एक बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक आए और हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपए, कुछ सामान, घर की चाबियां आदि थे। पर्स छीनने के समय मोपेड अनियंत्रित हो गई और प्रिया वाटवानी के पैर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: