Doordrishti News Logo

कृषि मंडी में युवक से मोबाइल लूटा

जोधपुर,कृषि मंडी में युवक से मोबाइल लूटा। शहर के महामंदिर हलके कृषि मंडी मेें विजयाराजे मूर्ति के समीप एक युवक से बाइक सवार युवक मोबाइल लूट कर ले गया। घटना 27 अगस्त की है। पुलिस ने कल एक आरोपी को पकड़ा था। जिसकी निशानदेही पर दस मोबाइल बरामद हुए थे। घटना के बारे में नागौर जिले के भावंडा निवासी अनिल पुत्र खेमाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी।

इसे भी पढ़िए- गर्भ संस्कार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से

रिपोर्ट में बताया कि वह कृषि मंडी में विजयाराजे मूर्ति स्थल के पास से गुजर रहा था और फोन पर किसी से बात कर रहा था। इतने में वहां पहले से मौजूद बाइक सवार युवक उसका मोबाइल झपट कर ले गया। गौरतलब है कि महामंदिर पुलिस ने कल एक आरोपी खेड़ापा के बावड़ी हाल नाडी मोहल्ला मदेरणा कॉलोनी माता का थान निवासी अभिषेक उर्फ मनू पुत्र हीरालाल आचार्य को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लूट के मोबाइल जब्त किए थे। वह नशे के लिए मोबाइल लूट की वारदातें कर रहा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026