Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के कायलाना में परेशान लोगों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक पांच छह लोगों ने सुसाइड का प्रयास किया। चार की जानें चली गई है। तीन लोगों को इसमें से जीवित बाहर निकाला गया था। देखा जाए तो कायलाना इन दिनों शहर का सुसाइड प्वाइंट बना हुआ है। अपने घर से लापता एक हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक का शव भी कायलाना में मिला है। पुलिस ने आज कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया। बताया कि हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक नशे का आदी भी था। वह इसमें गिरा अथवा सुसाइड किया इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि मूलत: बिहार के रोहताश हाल भगत की कोठी निवासी विकास पांडे पुत्र पारसनाथ पांडे यहां जोधपुर में हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह 11 अगस्त को अपने घर से निकला था। मगर उसका पता नहीं लगा। इस बीच रविवार को पुलिस को एक शव कायलाना में पड़ा होने की सूचना मिली। तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। बाद में उसकी पहचान विकास पांडे के रूप में की गई। उसकी पत्नी ज्योतिदेवी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का सेवन करता था। अब उसने सुसाइड किया या फिर वह कायलाना में गिर गया। इसमें पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। घटना में पत्नी ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव को आज कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढें – इएफएसी द्वारा स्वतंत्रता नाम से प्रदर्शनी आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026