Doordrishti News Logo

घर पर खड़ी बाइक को बदमाशों ने फूंका,पानी डालकर बुझाई आग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर पर खड़ी बाइक को बदमाशों ने फूंका,पानी डालकर बुझाई आग। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 में एक घर पर सोमवार की देर रात को बाइक को बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। परिवार को पता लगने पर बाद में आग को पानी डालकर बुझाया गया।

आईआईटी मेडिकल एकेडमी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग

फिलहाल बदमाश का पता लगाने का प्रयास जारी है। इसमें आपसी विवाद की आशंका जताई जाती है। पीडि़त ने एक युवक को नामजद कर पुलिस में रिपोर्ट दी है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि सेक्टर 10 निवासी शैतानसिंह गुर्जर की तरफ से मामला दर्ज कराया गया।

रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात को उसके घर पर आकर किसी शख्स ने उसकी बाइक को पेट्रोल डालक जला दिया। पता लगने पर परिवार के लोग बाहर आए और गाड़ी पर पानी डालकर आग को बुझाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। रिपोर्ट में बताया कि उसे संदेह है कि सुमित नाम के शख्स ने किसी को भेजकर यह आग लगवाई है। सुमित उसके परिवार को तंग और परेशान करता है और जान की धमकी देता है। दो साल पहले भी उसने बेटे का अपहरण किया था।