जोधपुर, शहर बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक दलित महिला को उसके पति की दुर्घटना का बताकर एक शख्स अपने साथ शेरगढ़ ले गया। जहां कमरे में बंद कर उससे बदमाशियां करने लगा। विरोध जताने महिला के साथ मारपीट की गई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ किया है। बासनी पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि क्षेत्र में रहने वाला चेतन नाम का एक शख्स उसके पति का परिचित है। 29 दिसम्बर को उसके घर पर आया और उसके पति का एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना देकर अस्पताल चलने को कहा। उसने उसका विश्वास करके उसके साथ चली गई। वह उसे गाड़ी पर बिठाकर शेरगढ़ के एक गांव में ले गया। जहां कमरे में बंधक बनाने के साथ बदमाशियां करने लगा। विरोध किए जाने पर मारपीट पर उतारू हो गया। वह जैसे तैसे उसके चंगुल से निकल कर आई।
पति के दुर्घटना की जानकरी देकर महिला को बंधक बनाकर की बदमाशियां

ByEditor in Chief- RS Thapa
Jan 3, 2021