Doordrishti News Logo

बदमाशों ने ऑटो के शीशे फोड़े,जेब से 750 रुपए छीने

ऑटो चालक ने शराब के लिए रुपए देने से मना किया

जोधपुर,बदमाशों ने ऑटो के शीशे फोड़े,जेब से 750 रुपए छीने।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर में एक निजी बैंक के सामने ऑटो चालक से मारपीट कर कुछ बदमाशों ने रुपए छीन लिए। शराब के लिए रुपए देने से मना करने पर मारपीट की और गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो कोर्ट से इस्तगासे के आधार पर ऑटो चालक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें – केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने की जन सुनवाई

पुलिस ने अब नामजद आरोपियों की तलाश आरंभ की है। बासनी पुलिस थाने में रामनगर सांगरिया निवासी मुकेश नाथ पुत्र जयराज नाथ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 9 जनवरी को अपनी लोडिंग ऑटो लेकर साथी संग बासनी ट्रांसपोर्ट नगर एक बैंक के सामने से निकल रहा था। तब अजय सिंह, विजय सिंह,सुनील,अशोक, गोविंद आदि बाइक पर आए और उसकी गाड़ी के आगे बाइक को लगा दिया। इन लोगों ने उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। तब परिवादी ने रुपए देने से इंकार किए जाने पर मारपीट की और गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। उसके जेब में रखे 750 रुपए भी छीन लिए। पीडि़त का कहना है कि वह मामला दर्ज कराने पुलिस के पास गया तो मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर अब अदालत में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया है। पुलिस अब जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026