Doordrishti News Logo

अजमेर से भाग कर आए नाबालिग युगल के लड़के को बंधक बनाकर तीन छात्रों ने लड़की से किया गैंग रेप

  • शहर में सनसनी
  • जेएनवीयू के हॉकी ग्राउण्ड में रविवार की तड़के साढ़े चार बजे की घटना
  • हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा     
  • नाबालिग से दुव्यर्ववहार करने वाला गेस्ट हाउस का कीपर भी अरेस्ट

जोधपुर,अजमेर से भाग कर आए नाबालिग युगल के लड़के को बंधक बनाकर तीन छात्रों ने लड़की से किया गैंग रेप। शहर में रविवार की अलसुबह सनसनी फैल गई। मामला एक नाबालिग से हुए गैंगरेप के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन छात्रों को तत्काल कार्रवाई की और गिरफ्तार कर लिया। भागते समय तीनों आरोपी छात्रों के पैर भी फ्रेक्चर हो गए। उन्हें बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। घटना के महज कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने इतनी तेजी दिखाई कि तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। पूरे मामले का खुलासा डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने प्रेस वार्ता में किया।

इसे भी पढ़िए- आरटीई की सत्र 2023-24 की गाइडलाइन से दो शिक्षण संस्थानों में जबरन प्रवेश पर रोक

उीसीपी पूर्व डॉ.दुहन ने बताया कि अजमेर जिले का रहने वाला एक नाबालिग युगल शनिवार की रात को बस द्वारा जोधपुर आया था। यहां पावटा में आकर उतरा और होटल तलाशने के लिए निकला। तब पावटा महामंदिर एरिया में आए एक गेस्ट हाउस कृष्णा गेस्ट हाउस पर पहुंचा। यहां पर उन्हें नाबालिग जानकर रूम नहीं दिया गया। गेस्ट हाउस के कीपर ने भी इनके साथ में बदतमीजी वाला व्यवहार कर रवाना कर दिया। इसके बाद नाबालिग युगल पावटा आ गया और बैठ गया। तब वहां पर तीन युवक मिले। जिन्होंने हमदर्दी जताते हुए उन्हें विश्वास में लेकर अपने साथ रेलवे स्टेशन लेकर चलने को कहा,बाद मे तीनों युवक नाबालिग युगल को अपने साथ पावटा से नई सडक़ वाले रास्ते पर पैदल जाते समय पुलिस का डर बताते हुए उन्हें रेलवे लाइन पर कच्चे रास्ते से होकर जेएनवीयू पुराना परिसर के हॉकी ग्राउण्ड की तरफ से लेकर गए। जहां पर नाबालिग लडक़े को बंधक बना दिया और आरोपियों ने फिर घास में नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप किया।

इसे भी पढ़िए- पत्रकारों को भूखंड आवंटन के लिए मुख्य सचिव से मिले राज्यस्तरीय समिति के सदस्य

डीसीपी दुहन ने बताया कि सुबह पांच बजे के आस पास लोगों का आना जाना शुरू हो जाता है। तब लोगों के आने पर तीनों बदमाश वहां से भाग गए। नाबालिग लडक़ा लडक़ी के साथ हुई घटना में बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर हरकत में आई। पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने मॉनिटरिंग करते हुए तत्काल डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन को कार्रवाई के निर्देश दिए। तीनों बदमाशों को अथक परिश्रम के बाद एक एक कर पकड़ लिया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक है और जेएनवीयू में दो ने एडमिशन लिया है। जबकि एक बीएड कर रहा है। इसमें बाड़मेर के उंडू निवासी समुंदर सिंह पुत्र हाथी सिंह जो बीए प्रथम वर्ष में हाल मेें ही एडमिशन लिया है, दूसरा उसके गांव का भटम सिंह पुत्र गैनसिंह जो बीएड कर रहा है,जबकि इनका तीसरा साथी ओसियां जोधपुर के धर्मपाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह है जो एमए प्रीवियस का छात्र है। इसके अलावा पुलिस ने गेस्ट हाउस के कीपर झुंझूनु लांबा निवासी सुरेश पुत्र प्रतापसिंह जाट को गिरफ्तार किया है।

सप्ताह भर में करेंगे चालान पेश
डीसीपी दुहन ने बताया कि आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ सप्ताह भर मेें चालान पेश किए जाने के साथ ही फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामला भेजा जाएगा। ताकि जल्दी से सजा मिल सके। एफएसएल टीम भी मौका पड़ताल के साथ साक्ष्य जुटाने में लगी।

तीनों आरोपी छात्रसंघ चुनाव में प्रचार प्रसार मेें लगे थे 
डीसीपी दुहन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से अभी तक पता लगा कि यह लोग छात्र संघ चुनाव के मद़्देनजर यहां चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में लगे हैं। कुछ और लोगों द्वारा इनकी मदद की जा रही है या नहीं इस बारे में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

राइका बाग में किराए का कमरा लिया गया
आरोपी छात्रों द्वारा यहां राइकाबाग में किराए का कमरा लिया गया है। हाल ही में इन लोगों ने एडमिशन लिया था।

नाबालिग की हालत में सुधार 
पीडि़ता की हालत में सुधार बताया जाता है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। अजमेर परिजन को सूचना दी गई है।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026