गाय को बचाने के प्रयास में मिनी ट्रक पलटा:जनहानि नहीं
जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],गाय को बचाने के प्रयास में मिनी ट्रक पलटा:जनहानि नहीं। आऊ कस्बे से गुजरने वाले फलोदी-नागौर राजमार्ग-19 पर एक मिनी ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे के कारण करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक फलोदी से आऊ की दिशा में जा रहा था। शैतान सिंह नगर और पलीना के बीच अचानक गाय सडक़ पार करते हुए वाहन के सामने आ गई। चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सडक़ पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी सामग्री सडक़ पर बिखर गई, जिससे राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से पलटे हुए वाहन को सीधा कर सड़क से हटाया।
