Doordrishti News Logo

अवैध खनन निर्गमन पर खनिज व पुलिस विभाग की कार्यवाही जारी

बजरी व मिट्टी के 5 वाहन जब्त

जोधपुर,राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन निर्गमन के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को खनिज विभाग जोधपुर एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 5 वाहन डम्पर जब्त किये गए हैं। खनिज अभियंता प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल के निर्देशन में 15 मई से राज्य स्तर पर अवैध खनन निर्गमन के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत यह कार्यवाही की गयी है। आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जारी रहेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि जोधपुर जिले में अभियान के तहत अब तक कुल 28 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 28 वाहन खनिज बजरी,सेंडस्टोन,मसेनरी स्टोन एवं लाइमस्टोन के जब्त किये गए हैं, जिनसे कुल 14 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है, शेष जुर्माना राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लूणी नदी क्षेत्र में विभाग के तकनीकी स्टाफ, पुलिस एवं आरएसी के साथ खनिज बजरी के अवैध खनन की निगरानी हेतु लगातार चैकिंग कर कार्यवाही की जा रही है।

जिला कलक्टर जोधपुर हिमांशु गुप्ता द्वारा अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों को पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों, परिवहन विभाग, खान विभाग व वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है जिससे जिले में अवैध खनन पर अंकुश लग सके।

अधीक्षण खनिज अभियंता जोधपुर धर्मेंद्र लोहार ने बताया कि अभियान के तहत वृत्त स्तर पर अवैध खनन निर्गमन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026