Doordrishti News Logo

अधेड़ ने फँदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधेड़ ने फँदा लगाकर दी जान। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र अंसारी नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी ने पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी। आत्म हत्या का कारण पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

कमीशन और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में खुलवाया म्युल एकाउंट

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि अंसारी नगर में रहने वाले 53 साल के भगवत स्वरूप ने अपने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर फं दे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसकी पत्नी सावित्री की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।