Doordrishti News Logo

मेड़ता:एलसी-99 पर आरयूबी लांचिंग से 24 व 30 को यातायात प्रभावित रहेगा

रेलवे के वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता:एलसी-99 पर आरयूबी लांचिंग से 24 व 30 को यातायात प्रभावित रहेगा। डेगाना-मेड़ता रोड रेलखंड में सम पार फाटक संख्या सी-99 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य के चलते 24 और 30 मार्च को सड़क यातायात पूरी तरह अवरुद्ध रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि सुगम रेल संचालन और सुरक्षा के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मेड़ता यार्ड में मानवयुक्त एलसी संख्या-99 के स्थान पर पुल के नीचे सड़क सबवे का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एलसी संख्या-1 (मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी,किमी 0/7-8),एलसी संख्या-99 (डेगाना- मेड़ता रोड, किमी 520/1-2) और एलसी संख्या-99ए (मेड़ता रोड बाईपास,किमी 0/7-8) पर एलसी संख्या-99 (डेगाना-मेड़ता रोड, किमी 520/1-2) की आरयूबी लॉन्चिंग के कारण 24 व 30 मार्च को सड़क यातायात बंद रहेगा।

लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात में असुविधा से बचने के लिए जारोड़ा से मेड़ता रोड/मेड़ता सिटी तथा इसके विपरीत आवागमन के दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। इसके लिए डेगाना-मेड़ता रोड खंड में आरयूबी क्रमांक 66ए (किमी 518/7-8),आरयूबी क्रमांक 65 ए (किमी 517/2-3) या आरयूबी क्रमांक 65बी (किमी 515/4-5) का उपयोग किया जा सकता है ताकि लॉन्चिंग कार्य सुरक्षित और निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।