मेंटर ऑफिसर प्रणाली से मजबूत होगी पुलिसिंग और कानून व्यवस्था
जोधपुर पुलिस का नवाचार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेंटर ऑफिसर प्रणाली से मजबूत होगी पुलिसिंग और कानून व्यवस्था।पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा पुलिस थानों में अभिलेख संधारण, नवीन आपराधिक कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन अनुसंधान पर्यवेक्षण एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष मेंटरशिप अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों(पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त,अतिरीक्त पुलिस उपायुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त) को संबंधित थानों का मेंटर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जो अपने नियमित दायित्वों के साथ- साथ थानों में मेंटरशिप सुनिश्चित करेंगे।
सभी मेंटर ऑफिसर प्रति सप्ताह न्यूनतम 04 दिवस थानों में उपस्थित रहकर निरीक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा एक माह पश्चात अभियान की समीक्षा की जाएगी।
पूजा पाठ करने को लेकर परिवार के लोग झगड़े
अभियान के तहत इन बिंदुओं पर मुख्य रूप से विशेष कार्रवाई होगी
1- नवीन प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया तथा स्वागत कक्ष/डेस्क/कंप्यूटर/जीडी में एंट्री,सुविधाएं, स्वच्छता एवं आमजन के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करना।
2- पुलिस थानों की सामान्य स्वच्छता शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
3.मानव संसाधन का समुचित उपयोग कार्य दक्षता,अनुशासन, उपस्थिति,अवकाश प्रबंधन एवं नियमित ब्रीफिंग।
4.संगठित एवं गंभीर अपराधों की निगरानी एवं नियंत्रण।
5.सांयकालीन एवं रात्रि गश्त व्यवस्था का प्रभावी संचालन।
6.सीएलजी सदस्यों के साथ समन्वय एवं उनके माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा।
7.अपराधियों की प्रोफाइलिंग एवं प्रभावी निगरानी।
8.ब्रीथ एनालाइजर मशीन का प्रभावी उपयोग।
9.जन सहभागिता कार्यक्रमों (न्यूनतम 03 कार्यक्रम) का आयोजन।
10.पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान।
11.क्षेत्र के संगठित अपराधियों के संबंध में अद्यतन जानकारी रखना।
12.112 वाहनों का प्रभावी उपयोग एवं मॉनिटरिंग।
13.पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग के मापदंडों की जानकारी एवं अनुपालन।
14.गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप श्रेष्ठ पुलिस स्टेशन की अवधारणा का पालन।
15.बीट कांस्टेबल द्वारा अपने क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप का गठन एवं सक्रिय उपयोग।
16.बीट कांस्टेबल को राजकॉप ऐप की विशेषताओं के बारे में प्रशिक्षित करना।
17.यातायात चालान के लिए एप का उपयोग सुनिश्चित करना।
दस साल के अनुभवी,थाना का मेंटर करेंगे
पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने बताया कि महानिदेशक व महानिरीक्षक कांफ्रेंस मे दिए गए निर्देशानुसार 10 वर्ष का अनुभव रखने वाले वरीष्ठ अधिकारी एक थाने को मेंटर करेगें। पुलिस आयुक्तालय की इस मेंटरशिप अभियान का उद्देश्य पुलिस थानो की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता में वृद्धि करते हुए आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
