आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आयकर विभाग द्वारा कर प्रावधानों के सरलीकरण एवं पारदर्शिता पर विशेष आउटरीच पहल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नवीन आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से आयकर विभाग,जोधपुर के टीडीएस प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में एक मेगा जन-जागरूकता (आउटरीच) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

यह आयोजन अरविंद कुमार गहलोत,IRS,अपर आयकर आयुक्त के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अविनाश कुमार अग्रवाल, निदेशक,आईआईटी जोधपुर; कैलाश कांकाणी,आयकर अधिकारी,सतपाल यादव,आयकर निरीक्षक,अंकुर गुप्ता,रजिस्ट्रार तथा नरेश जोशी,उप रजिस्ट्रार सहित संस्थान के संकाय सदस्य, आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDOs),करदाता एवं 100 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अरविंद कुमार गहलोत IRS ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयकर अधिनियम 2025 के माध्यम से कर प्रावधानों का व्यापक सरलीकरण एवं स्पष्टिकरण किया गया है,जिससे करदाताओं को अनुपालन में सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नए अधिनियम में आकलन वर्ष एवं पूर्व वर्ष की व्यवस्था के स्थान पर एकीकृत टैक्स ईयर की अवधारणा लागू की गई है, जिससे करदाताओं के लिए प्रक्रियाएं अधिक सरल एवं स्पष्ट होंगी।

कार्यक्रम के दौरान कैलाश कांकाणी एवं सतपाल यादव ने आयकर अधिनियम 2025 के प्रमुख प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में प्रतिभागियों को आयकर अधिकारियों से सीधे संवाद करने,प्रश्न पूछने तथा अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान किया गया।

इस आउटरीच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs) तथा करदाताओं के मध्य नवीन कर प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कर अनुपालन को सुदृढ़ करना रहा।

Related posts: