Doordrishti News Logo

महिला समानता दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए बैठक 22 को

जोधपुर,आगामी 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि महिला समानता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार, 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे राजीव गाँधी सेवा केंद्र में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में आयोजन संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: