-प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में ली बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान के औद्योगिक विकास का केन्द्र बनेगा पचपदरा-पटेल। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को पंचायत समिति लूणी के सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित पचपदरा यात्रा के संबंध में विधानसभा क्षेत्र लूणी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी।
रोज चाय नाश्ता करने ढाबे पर आता है बंदर
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
उन्होंने कहा रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सह पेट्रो उत्पादों का भी उत्पादन होगा। स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। पचपदरा राजस्थान के औद्योगिक विकास का केन्द्र बनेगा।
अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को चैक पोस्ट, कंट्रोल रूम की स्थापना,मेडिकल टीमें तैयार करने,रूट पर पेयजल की व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये थे उपस्थित
बैठक में उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार,विकास अधिकारी लूणी कँवरलाल सोनी,विकास अधिकारी धवा ओमप्रकाश चौधरी,विकास अधिकारी केरू गिरधारीलाल, बीसीएमओ डॉ विरंची आचार्य सहित अधिकारी उपस्थित थे।
