महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित
पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा,यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के दिए दिशा-निर्देश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित। आगामी 31 मार्च को महावीर जयंती पर्व पर होने वाली शोभायात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को सरदार पटेल सभागार,पुलिस लाइन में एक समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने की,जिसमें पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित आयोजनकर्ता समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष चौधरी,पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी सहित नगर निगम, विद्युत विभाग,अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी विभागों द्वारा अपनी तैयारियों की जानकारी दी गई तथा आवश्यक समन्वय के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने कहा कि महावीर जयंती का पर्व अहिंसा,संयम और शांति का प्रतीक है। इस अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को गरिमामय एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के मार्ग में सुरक्षा,सफाई,पेयजल,चिकित्सा सहायता और समुचित रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे
पुलिस आयुक्त ने यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान की आवश्यकता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान यातायात का समुचित मार्ग डायवर्जन,वैकल्पिक रूट की पूर्व सूचना,वॉलंटियर्स की सहायता और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी,ड्रोन से विजुअल ट्रैकिंग तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे तकनीकी संसाधनों का भी प्रभावी उपयोग किया जाए।
बैठक में नगर निगम,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,अग्निशमन,विद्युत विभाग,जलदाय विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों द्वारा अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की गई तथा पारस्परिक समन्वय से कार्य करने की रूपरेखा तय की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने महावीर जयंती की शोभायात्रा की रूपरेखा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मार्ग की जानकारी बैठक में प्रस्तुत की। इस पर उपस्थित अधिकारियों ने आवश्यक सुझाव देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
