भाजपा स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक संपन्न। भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली जयंती कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ स्तर पर पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर ध्वजारोहण, संगठनात्मक गतिविधियाँ, सेवा कार्य एवं जनसंपर्क अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जिले के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

कंपनी मेें इंवेस्टमेंट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणडिया ने बताया कि इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में सुनील भाटी, रवि गहलोत,शिवकुमार सोनी, गिरधर सिंह,गीता भाटी,सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,ओम प्रकाश दय्या,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन,माधवी सिंह सोलंकी,वर्षा धाणडिया, बरखा हंस,राकेश बागरिया,भूमिकपूवानी, महेश व्यास,पवन वैष्णव,पुरुषोत्तम मंढड़ा,चन्द्रेश लोटा,भंवर पोटर, देवेंद्र शर्मा,दीपक व्यास,घनश्याम वैष्णव,नीलम माहेश्वरी,कैलाश गौड़,कुलदीप जागिड़, जगदीश धाणडिया,अजय त्रिवेदी,सीमा भुवन माथुर,अनुराग भोजवानी, अरविंद सांखला,चकेश मेहता,निखिल टाक, आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,तरुण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,माधोसिंह परिहार सहित मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सांगरिया,रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया,पूजा सुराणा,अरविंद पुरोहित, हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया,भेरूसास वैष्णव,सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी, पंकज भाटी मौजूद थे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया।