मेडिकल स्टूडेंट से मोबाइल लूटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेडिकल स्टूडेंट से मोबाइल लूटा। शहर के रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास में मेडिकल स्टूडेंट से उसका मोबाइल बदमाशों ने लूट लिया। पीडि़त ने सरदारपुरा थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि मूलत: अजमेर हाल एम्स परिसर हॉस्टल नंबर 1 के हरगोविंद सिंह पुत्र राजूसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर आया हुआ था। वह रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से निकल रहा था, तब बदमाश उसके हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
