चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग का खेल महोत्सव शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग का खेल महोत्सव शुरू। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों व अधिकारियों के खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। खेल महोत्सव का आयोजन खेल-कूद समिति मथुरादास माथुर चिकित्सालय द्वारा करवाया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में डॉ बीएस जोधा प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज,डॉ विकास राजपुरोहित अधीक्षक मथुरादास माथुर चिकित्सालय, विजय कुमार शर्मा,प्रधानाचार्य जीएनएम टीसी जोधपुर,कंचन रावल नर्सिंग अधिक्षक,विजेन्द्र सिंह मेड़तिया अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा किया गया। अतिथियों ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर व क्रिकेट खेल कर इस महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया।
खेलकूद समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि खेल महोत्सव में क्रिकेट, वालीबॉल,कबड्डी,रस्साकस्सी,गोला फेंक,कैरम,शतरंज, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा।उद्घाटन समारोह के अवसर पर डॉ बीएस जोधा ने सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व खेलों के महत्व के बारे में बताया। डॉ जोधा ने कहा कि जीवन व खेल में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है। डॉ विकास राजपुरोहित ने सभी खिलाड़ियों को खेल महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक
उद्घाटन समारोह के अवसर पर नैनूराम चौधरी, पीयूष ज्ञानी,विपिन पुरोहित, अरशद कुरैशी,योगेंद्रपुरी,अशोक चौधरी,जगदीश जाट,मोटा राम,नरेश नवल,संजय चौधरी,तेज कंवर,गौरी बंजारा,मुकेश चौधरी,रविन्द्र गुप्ता, हापुराम चौधरी,माधुरी, शगुफ्ता सैयद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन मंजू शर्मा ने किया।
