एमडीएमएच: एनेस्थीसिया विभाग को अत्याधुनिक मशीनों की सौगात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच: एनेस्थीसिया विभाग को अत्याधुनिक मशीनों की सौगात। मथुरादास माथुर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग को हाल ही में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। विभाग को दो उन्नत (Advanced) एनेस्थीसिया मशीनें प्रदान की गई हैं,जो विशेष रूप से कार्डियो सर्जरी ऑपरेशन थिएटर में उपयोगी साबित होंगी।

इन आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल मशीनों के माध्यम से नवजात शिशुओं से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों को सुरक्षित एवं सटीक एनेस्थीसिया प्रदान किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त,ट्रॉमा एवं आईसीयू ऑपरेशन थिएटर के लिए अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोप भी उपलब्ध कराया गया है,जिससे गंभीर मरीजों के उपचार में और अधिक दक्षता आएगी।

जोधपुर में मेगा रेलवे हब को मंजूरी

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा के मार्गदर्शन में एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कर्नावत एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने राज्य सरकार एवं कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ये आधुनिक सुविधाएं मरीजों के बेहतर उपचार एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इस अवसर पर महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह भाटी,सिटी वीएस के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष बलारा,भामाशाह विपुल जैन भी उपस्थिति थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026