Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की जनसमस्याओं को नजदीक से देखा और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर कुन्ती देवड़ा ने आज उत्तर नगर निगम के वार्ड 48 से वार्ड 56 तक दौरा किया। इस दौरान वे इन वार्डों में निगम अधिकारियों के साथ पैदल घूमी। उनके साथ कांग्रेस पार्षद और स्थानीय कांग्रेसी नेता भी थे। इस दौरान उन्होंने आम जनता से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। आमजन ने प्रमुख रूप से सफाई, सीवरेज और ड्रेनेज की समस्या बताई जिस पर उन्होंने अधिकारियों को सफाई, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक दिन पहले ही माचिया सफारी पार्क में स्थित माचिया किले व जेल का भी निरीक्षण किया था। अधिकारियों को माचिया सफारी पार्क में स्थित शहीद स्मारक, सड़क़ बनाने और किले के जीर्णोद्धार का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।

Related posts:

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026

राजस्थान बालक वर्ग ने स्वर्ण व बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक

January 13, 2026

रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की नववर्ष डायरी का विमोचन

January 13, 2026