Doordrishti News Logo

सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 दिसंबर को,बैनर किया विमोचन

15 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

जोधपुर,सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 दिसंबर को,बैनर किया विमोचन। सोहनी देवी-स्मृति शेष गोपाराम टाक के पुत्र-पुत्रवधु नीरू-मनोहर सिंह टाक व आर्य समाज मंदिर,महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 12 दिसम्बर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। रविवार को आयोजन के बैनर का मगरा-पूंजला स्थित आर्य समाज मंदिर,महर्षि पाणिनिनगर में विमोचन किया गया।

समाज सेवी निर्मल गहलोत,आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान किशनलाल, कोषाध्यक्ष जयसिंह गहलोत, नारायण सेवा समिति के संरक्षक मनोहरसिंह सांखला,अध्यक्ष सांवल साखला,माधव उद्यान पर्यावरण सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष गहलोत,आर्य समाज मंदिर पाणिनि नगर के प्रधान वीरेंद्र जांगिड़,मंत्री करण सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष रमेश गहलोत,धीरेन्द्र भाटी,महेश कुमार दयानी, सत्यनारायण टाक,किशोर सरगरा,मोहन माली,ज्ञानसिंह गहलोत,रुपवती देवडा,युधिष्ठिर गहलोत,अनिल भाटी,सौरभ टाक, रिमझिम टाक इत्यादि की उपस्थिति में विमोचन किया गया। संचालन शिवराम आर्य ने किया। पूर्व में अतिथियों का साफा,दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026