श्रद्धालुओं ने 19 फीट ऊंची प्रतिमा का किया महाअभिषेक

जोधपुर, कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम में बसंत पंचमी पर सरस्वती महापूजन का विराट आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 19 फीट ऊंची प्रतिमा का महाअभिषेक संपन्न किया। इस अवसर पर संत चंद्रप्रभ ने कहा कि जीवन में सरस्वती माता और सद्गुरु की कृपा सदा बनी रहनी चाहिए। सरस्वती माता से रोज सुबह उठकर प्रार्थना करें कि मैं जब तक जियूं मेरी मति सन्मति रहे और जब मैं मर जाऊं तो मेरी गति सद्गति हो जाए। उन्होंने कहा कि हम सरस्वती पुत्र हैं और हमने जन्म से ही सरस्वती माता की आराधना और साधना की है, उन्हीं की कृपा के चलते आज देशभर में हमारे साहित्य और प्रवचनों को प्रेम से सुना और पढ़ा जाता है। अतीत में कभी मूर्ख कालिदास ने भी सरस्वती माता की साधना की थी जिसके चलते वे महाकवि कालिदास बन गए। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर हम संकल्प लें कि प्रतिदिन 30 मिनट अच्छी पुस्तक का अध्ययन जरूर करेंगे और 1 महीने में एक किताब पढ़ लेंगे। अगर हमने मात्र 5 साल तक इस नियम का अखंड पालन कर लिया तो आने वाले कल में दुनिया हमारे ज्ञान को सलाम करेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सरस्वती माता की विशेष मंत्र ध्यान साधना का अभ्यास करवाया। संत ललितप्रभ व डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर ने अष्ट प्रकारी 27 पूजन करवाए। कार्यक्रम में इंडो पब्लिक स्कूल की बालिकाओं द्वारा नृत्य एवं भजनों की विशेष प्रस्तुति दी गई। पूजन के पश्चात 27 दीपकों से महाआरती हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed