Doordrishti News Logo

मारवाड़ी महिला गृह उद्योग से हस्त निर्मित सामान खरीदा

सेवा पखवाड़े के तहत वोकल फॉर लोकल अभियान

जोधपुर, हमारे त्यौहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है यह संकल्प वोकल फॉर लोकल का है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देश से महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री व वोकल फॉर लोकल अभियान प्रभारी इंद्रा राजपुरोहित के निर्देश के आनुसार प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त आज भाजपा महिलामोर्चा जिलाध्यक्षा कमलेश गोयल के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वोकल फ़ॉर लोकल आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने व स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए श्रीजी मारवाड़ी महिला गृह उद्योग से हस्त निर्मित सामान की महिलामोर्चा की बहनों के साथ खरीददारी की।

जिलाध्यक्षा कमलेश गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अंतर्गत मेक इन इंडिया वोकल फॉर लोकल ने अहम भूमिका निभाई हैं। आज भारतीय अर्थव्यवस्था 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
महिलामोर्चा जिलाध्यक्षा ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत व वोकल फॉर लोकल का जन-जन में प्रचार- प्रसार कर देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी की अग्रिम पंक्ति में लाना है।

देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हम सब का भी यह कर्तव्य हैं कि हम सभी को वोकल फॉर लोकल देश में बनी चीजों को ही खरीदना चाहिए। इस अभियान में कविता कृष्णमूर्ति, संजू व्यास, अलका पुरोहित, रेखा पंवार, निर्मला टाक, उर्मिला, निर्मला व्यास, मेहराज, नशरीम, राजकुमारी, मोनू, आफ़रीन व अन्य कई पदाधिकारी बहनों ने भी खरीददारी कर वोकल फॉर लोकल में अपनी भूमिका निभाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026