मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न
गौड़ दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न गौड़ दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मारवाड़ प्रेस क्लब का विधि विधान से द्विवार्षिक चुनाव राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत की देखरेख में विधि विधान से सारस्वत वाटिका में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत ने 7 पदाधिकारियों और पांच कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सम्पन्न कराए।
जोधपुर मंडल की 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने चुनाव परिणाम जारी करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में राजीव गौड़ को मारवाड़ प्रेस क्लब का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद,सचिव चंद्रशेखर व्यास, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी, संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर व मनीष दाधीच,संगठन सचिव विक्रम दत्त को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में ललित परिहार,सुनील दत्त,माधो सिंह मेहरू,गिरीश दाधीच और जितेंद्र दवे चुने गए। सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत और समाजसेवी राजेश सारस्वत ने बधाई दी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जिस प्रकार पहले का कार्यकाल रहा है उसी तरह पूरी टीम को साथ में लेकर लक्ष्य आधारित पत्रकारों की समस्याओं के समाधान करने के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे तथा टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मारवाड़ प्रेस क्लब से पत्रकार साथियों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जोधपुर शहर जोधपुर देहात, फलोदी,बालोतरा,जालौर,सिरोही, पाली, जैसलमेर और बाड़मेर में सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव कराने के साथ सभी आठ जिलों में जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव चंद्रशेखर व्यास ने चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत का आभार व्यक्त किया जबकि प्रारंभ में निवर्तमान सचिव इम्तियाज अहमद ने चुनाव अधिकारी हस्ती मल सारस्वत का अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
