जोधपुर मंडल की 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी। नव वर्ष एवं त्योहारी सीजन के दौरान बढ़े हुए यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर मंडल से चलने एवं गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था 1 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

जोधपुर में बन रहा देश का पहला डेडीकेटेड स्लीपर वंदे भारत डिपो

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस अवधि में रणकपुर,इंटरसिटी,इंदौर,रणथंबोर,मरुधर,दादर,साबरमती,जैसलमेर एवं हमसफर सहित विभिन्न ट्रेनों में एसी थ्री टियर,स्लीपर तथा जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे जिससे प्रतीक्षा सूची व जनरल टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में ट्रेन संख्या 14707/14708 हनुमानगढ़-दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस में एक एसी थ्री टियर,ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में एक फर्स्ट मय सेकंड एसी क्लास व एक एसी थ्री टियर तथा ट्रेन 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में एक स्लीपर और तीन जनरल डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंबोर सुपरफास्ट में एक स्लीपर और तीन जनरल और ट्रेन संख्या 14854/14864/14866 व 14853/14863/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में एक एसी थ्री टियर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 14807/ 14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस,ट्रेन संख्या 20483/ 20484 भगत की कोठी-दादर- भगत की कोठी सुपरफास्ट , ट्रेन संख्या 20485/20486 जोधपुर- साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट और ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट प्रत्येक में एक-एक थ्री टियर एसी तथा दो-दो स्लीपर क्लास के डिब्बे अस्थाई तौर पर जोड़े जा रहे हैं। ट्रेन संख्या 20481/ 20482 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी हमसफर साप्ताहिक सुपर फास्ट में एक स्लीपर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026