Doordrishti News Logo

शहीद रामप्रकाश का सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

जोधपुर,लेह (लद्दाख) में बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए जोधपुर के एक जवान बेहोश होकर गिर पड़े। इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ तहसील के अरटिया कलां गांव के जवान राम प्रकाश प्रजापत खराब मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। आज शान से शहीद की शव यात्रा निकाली गई। अरटिया गांव और आस पास के कई ग्रामीण शहीद की शवयात्रा में शामिल हुए। उन्हें दोपहर में सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।

ये भी पढ़ें- स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

गांव के कई हिस्सों से शहीद रामप्रकाश की शव यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण जुटे और भारत माता की जयकारों से आसमां को गूंजा दिया। वे अप्रैल महीने में वे सेना से रिटायर होने वाले थे। 7 जनवरी को उनकी एक महीने की छुट्टी स्वीकार हुई थी। वे गांव लौटने वाले थे। इधर परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा था। इससे पहले ही 5 जनवरी को 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीली पहाडिय़ों में ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। वे बेहोश होकर गिर पड़े। हालत बिगडऩे के बाद उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

माता का निधन दस साल पहले हो चुका

जवान राम प्रकाश की माता हापु देवी का निधन 10 वर्ष पहले हो चुका था। दो वर्ष पहले पिता का निधन हुआ था। रामप्रकाश की पत्नी समु देवी, 15 वर्षीय बेटी मानिका,13 वर्षीय बेटा सुभाष व 10 वर्षीय बेटा राहुल जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मन्नारगुडी-भगत की कोठी ट्रेन में 1 थर्ड एसी की स्थायी बढ़ोत्तरी

पैतृक गांव में हुई अंत्येष्टि

सूचना के बाद सभी गांव रवाना हुए। इधर गांव में शोक की लहर है। शहीद की पार्थिव देह का आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के भतीजे रामरतन प्रजापत ने बताया कि रामप्रकाश दो महीने में रिटायर्ड होने वाले थे और एक महीने के लिए छुट्टी पर आने वाले थे। ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026