Doordrishti News Logo
  • तिरंगे में लिपट कर आए अपने लाड़ले लक्ष्मण को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा जनसमूह
  • जोधपुर से खेजड़ला तक की यात्रा में जगह-जगह लोग कर रहे हैं पुष्पवर्षा

जोधपुर., देश के दुश्मनों से मोर्चा लेते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले जोधपुर जिले के खेजड़ला गांव के सैनिक लक्ष्मण की पार्थिव देह उसके गांव पहुंचने वाली है। तिरंगे में लिपट कर आ रहे अपने लाड़ले को अंतिम विदाई देने लोग खेजड़ला पहुंच रहे हैं। जोधपुर से आज सुबह उसकी पार्थिव देह को लेकर सेना का वाहन खेजड़ला के लिए रवाना हुआ। जोधपुर से नब्बे किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान राह में पड़ने पर प्रत्येक गांव के बाहर जनसमूह उमड़ा हुआ है। लोग पुष्प वर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार को सेना का जवान लक्ष्मण शहीद हो गया। जोधपुर जिले के खेजड़ला निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मण सीमा पर दुश्मनों का बुलंद हौसले व बहादुरी के साथ मुकाबले करते हुए घायल हो गए। उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। खेजड़ला में अपने लाड़ले लक्ष्मण के शहीद होने का समाचार मिलते ही शोक छा गया। शहीद के सम्मान में गांव का बाजार पूरी तरह से बंद है। उसके परिवार में माता-पिता व एक छोटा भाई व बहन है। उनके पिता खेती से जुड़े हैं। लक्ष्मण की दो माह पश्चात शादी प्रस्तावित थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। अगले माह के अंत तक लक्ष्मण छुट्‌टी पर आने वाले थे। वे पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। शहीद की पार्थिव देह गुरुवार रात जोधपुर लाई गई। आज सुबह यहां से खेजड़ला गांव के लिए रवाना की गई। शहीद लक्ष्मण को अंतिम विदाई देने लोग उमड़ पड़े। शहर से निकलते ही बनाड़, डांगियावास, रिया सहित प्रत्येक गांव के बाहर बड़ी संख्या में लोग सुबह से आकर खड़े हो गए। शहीद की पार्थिव देह वहां से निकलने के दौरान लोगों ने जमकर जयकारे लगाए। जनसमूह में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। आज दोपहर उनका खेजड़ला में सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र के गांवों से लोग खेजड़ला पहुंचना शुरू हो गए हैं।
गोली लगने के थोड़ी देर पहले घर पर की थी बात
लक्ष्मण का परिवार अपने लाड़ले बेटे की शादी की तैयारी में जुटा था। दो माह पूर्व छुट्‌टी आए लक्ष्मण ने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया था। मकान निर्माण चल रहा है। ऐसे में कल सुबह उसने घर पर फोन कर अपनी मां से काफी देर बात कर मकान निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उसने अपने सभी परिजनों के हालचाल पूछे। इसके बाद उसने वहां काम कर रहे अपने दोस्त से मकान निर्माण में तेजी लाने को कहा। लक्ष्मण अपनी शादी से पहले मकान निर्माण पूरा करना चाहता था। दोस्त के साथ उसने अपने कुछ पुराने दोस्तों को भी याद किया। लक्ष्मण के रिश्ते में भाई ने बताया कि परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। लक्ष्मण की प्रेरणा से उसका छोटा भाई भी फौज में शामिल होने की तैयारी में जुटा हुआ है।
कोरोना से अटक गई थी शादी
शहीद लक्ष्मण की शादी गत वर्ष प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना के कारण लागू सख्त गाइड लाइन को ध्यान में रख दोनों परिवार ने शादी को आगे खिसका दिया था। उसकी सगाई क्षेत्र के घणामगरा गांव के एक परिवार की बीए कर रही युवती से दो वर्ष पहले हो रखी थी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026