Doordrishti News Logo

शादीसुदा महिला का फेसबुक फ्रेंड अपहरण कर ले गया

  • ओमबन्ना स्थित होटल में दुष्कर्म
  • पीडि़ता पहुंची थाने

जोधपुर, शहर के 12वीं रोड चौराहा के पास से एक शादीसुदा महिला का अपहरण उसके फेसबुक फ्रेंड ने कर लिया। बाद में उसे पाली जिले के रोहिट स्थित ओमबन्ना में एक होटल पर ले गया जहां दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पहले रोहिट थाने में इसकी रिपोर्ट दी। जहां से जीरो नंबर की एफआईआर जोधपुर के जिला पश्चिम में भेजी गई। पुलिस ने अब केस दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है।

जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से मंगलवार को रिपोर्ट दी गई। इसमें आरोप है कि उसकी पहचान कुछ समय पहले श्रवण नाम के शख्स के साथ सोशल मीडिया फेसबुक और वाटसएप पर हो गई। चैट होने पर उसने उसे 12वीं रोड चौराहा पर बुलाया। तकरीबन 10 दिन पहले वह उसे अपने साथ जबरन कार में डालकर ओमबन्ना की तरफ लेकर गया जहां पर एक होटल में उसकी इच्छा के विरूद्ध के गलत काम किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने पहले इस बारे में रोहिट थाने में मामला दर्ज करवाया गया। मगर बाद में वहां से जीरो नंबर की एफआईआर जिला पश्चिम जोधपुर को भेजी गई। अब पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026