विवाहिता ने ससुराल में लगाया फंदा, दहेज हत्या का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज),विवाहिता ने ससुराल में लगाया फंदा,दहेज हत्या का आरोप। फलोदी जिले के खीचन गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार हवा देवी का विवाह खींचन निवासी जितेंद्र के साथ एक साल पहले हुआ था। मृतका के पिता नरपत राम ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए ताने देने लगे। हवा ने कई बार अपने मायके वालों को फोन पर बताया कि उसे दहेज की मांग पूरी न करने पर अपमानित किया जाता था। इतना ही नहीं ससुराल में उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। हवा ने अपनी तकलीफ को बयां करने के लिए मारपीट के निशान और तस्वीरें वाट्सएप के जरिए अपने परिवार को भेजी थीं।

जोधपुर: स्कूल में मनाया वन महोत्सव

पिता नरपत राम ने बताया कि वे कई बार ससुराल जाकर बेटी के ससुराल वालों को समझाने की कोशिश कर चुके थे लेकिन हर बार दहेज की मांग और मारपीट का सिलसिला जारी रहा। नरपत राम ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में दावा किया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने हवा को जान से मारकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026