Doordrishti News Logo

तीन साल से अलग रह रहा शादीसुदा जोड़ा फिर हुआ एक

राष्ट्रीय लोक अदालत

जोधपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से चल रही राष्ट्रीय लोक अदालत में आज प्रताप नगर में एक शादीसुदा जोड़ा फिर से एक हो गया। यह जोड़ा तीन साल से अलग रह रहा था। जोड़े ने हंसते हुए एक दूसरे का माला पहनाई और खुशी जाहिर की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंच संख्या 12 में अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र चौहान, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी हर्षित शर्मा, सदस्य हरिसिंह राजपुरोहित, योगेश राजपुरोहित एवं यशवीर सिंह की उपस्थिति में तीन साल से अलग रह रहे शादीसुदा आरती और प्रकाश फिर से एक हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: