Doordrishti News Logo

जोधपुर,शहर में सोमवार को भैरव जयंती मनाई गई। भैरव मंदिरों कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। वीर दुर्गादास राठौड़ ओवर ब्रिज के पास भैरूजी के थान पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंडोर स्थित भैरव मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरवजी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान कालभैरव की विधि विधान से पूजा की जाती है। भैरव पूजा का विशेष महत्व है। काल भैरव जयंती पर शिव पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि भैरव मंदिर में पूजा अर्चना से भूत प्रेतबाधा से निवारण होता है। भैरव देव भी भगवान शिव के अंश माने जाते हैं। शहर के मंदिरों में भगवान भैरव की जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही अन्य कार्यक्रम हुए। पुजारियों ने भैरव देव की विशेष पूजा अर्चना की और कोरोना मुक्ति के प्रार्थना की। मंदिरों में कोरोना गाइड लाइन पालन का विशेषरूप से ध्यान भी रखा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को मंदिर परिसर में एकत्र नहीं होने दिया गया।

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026