Doordrishti News Logo
  • नहीं भरा मेला
  • भक्तों ने मंदिर की चौखट पर धोक लगाकर मन्नतें मांगी
  • पुलिस ने किए रास्ते सील

जोधपुर, लोकदेवता बाबा रामदेव का प्रकटोत्सव बुधवार को शहर में मनाया जा रहा है। अलसुबह मसूरिया मंदिर में मंगला आरती हुई। मंदिर के पुजारियों ने मंगला आरती की और कोरोना से मुक्ति की कामना की गई। मंदिर के कपाट बाद में बंद कर दिए गए। इस बार कोविड की तीसरी लहर की आशंका में फिर से मेला स्थगित कर दिया गया। रात तक बाबा के कई भक्तजनों का आना जारी रहा। मगर पुलिस ने भक्तों के आने के रास्तों को भी अब सील कर दिया है।

लोकदेवता बाबा रामदेव प्रकटोत्सव

मंदिर तक पहुंचने वाले लोग चौखट पर ही मन्नत के धागे बांध कर निकल रहे है। स्थानीय लोगों को भी दर्शन लाभ नहीं हो पाए। मंगलाआरती का ऑनलाइन दर्शन करवाया गया। जिसका लाभ स्थानीय भक्तों के साथ बाहर से आए लोगों ने भी उठाया। रामदेवरा में कमोबेश यही स्थिति थी। मेला स्थगन के बाद भक्तों का आने का सिलसिल भी लगभग थम चुका है।

लोकदेवता बाबा रामदेव प्रकटोत्सव

बाबा के गुरू बालीनाथ गोसाईजी की समाधिस्थल मसूरिया पहाड़ी पर मंदिर में सुबह शुभबेला में मंगलाआरती का आयोजन मंदिर के पुजारियों की तरफ से किया गया। मंदिर में गिने चुने ही पुजारी ही नजर आए। बाद में मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। कोविड की तीसरी लहर की आशंका में मेला स्थगित हो रखा है। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने अलसुबह महाआरती के दर्शन लाभ के लिए वेबसाइट पर इसकी व्यवस्था की। रामदेवरा में भी मेला नही भरा है। मसूरिया मंदिर के बाहर गेट पर और आस पास के रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है और गेट भी बंद हैं। ऐसे में रात को भी जातरूओं को गेट पर ही मन्नत के धागे बांध कर संतुष्ट होना पड़ा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण ने इस मेला पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा रखा है। राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार से जातरूओं के आने का  सिलसिला महिने भर पहले ही शुरू हो जाता है। जातरू साधनों के साथ हजारों कोस पैदल चलकर बाबा के दर्शन को आते है। मगर इस बार भी जिला प्रशासन के साथ रामदेवरा मेला कमेटी ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका में मेला कुछ दिनों पहले ही स्थगित कर दिया था। बाहर से आने वाले जातरूओं को नाकों पर रोकने के आदेश भी पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी हुए थे। तब से पुलिस ने नाकों पर मोर्चा संभाले रखा है और जातरूओं के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ये भी पढें – समाजसेवी नरपत चंद स्मृति बेंच प्रेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह से लिया भाग

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026