Doordrishti News Logo

महिला कामगार से छेड़छाड़ और जबरदस्ती का प्रयास करने वाला मैनेजर गिरफ्तार

जोधपुर,महिला कामगार से छेड़छाड़ और जबरदस्ती का प्रयास करने वाला मैनेजर गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने एक फैक्ट्री में महिला कामगार से छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती का प्रयास करने वाले मैनेजर को गिरफ्तार किया है। शिकायत किए जाने पर पीडि़ता को फैक्ट्री से ही निकाल दिया गया था। महिला की तरफ से सोमवार को इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया था।
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एक महिला द्वारा यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती थी। 7 सितंबर को फैक्ट्री मैनेजर ने उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें – नवविवाहित मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर बुधवार को

पीडि़ता ने बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती के प्रयास की घटना होने पर सुपरवाइजर को बताने का प्रयास किया परन्तु मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में महिला को ही फैक्ट्री से निकाल दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज आरोप मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews