होटल में सस्ते खाने का प्रलोभन देने वाला लपका गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल में सस्ते खाने का प्रलोभन देने वाला लपका गिरफ्तार। कमिश्नरेट की पर्यटक थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास में एक लपका पकड़ा। वह देशी विदेशी पर्यटकों को सस्ती दर पर खाना खिलाने का प्रलोभन दे रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पर्यटक थाने में तैनात एसआई मोहर सिंह ने गश्त के समय रेलवे स्टेशन के सामने देशी विदेशी पर्यटकों को परेशान कर रहे एक लपके सुमेर सिंह रावत को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया। उसके खिलाफ पर्यटन अधिनियम का केस बनाया गया।
