रिश्तेदार को तीन साल से सोशल मीडिया पर बदनाम कर ब्लैक मेल करने का आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपी ने 50 हजार रुपए ऐंठे
  • एक लाख की कर रहा था डिमाण्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिश्तेदार को तीन साल से सोशल मीडिया पर बदनाम कर ब्लैक मेल करने का आरोपी गिरफ्तार। शहर के बासनी एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति को उसका रिश्तेदार सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियां और अश्लील कमेंट कर ब्लैकमेल कर रहा था। तीन साल से परिवादी को परिवादी को परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने इस्तगासे पर 1 दिसम्बर को केस दर्ज किया और अब आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लाई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि परिवादी रामनारायण की तरफ से एक इस्तगासे के जरिए केस दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि उसका एक रिश्तेदार मूलत: नागौर जिले के मेड़ता रोड जावली का रहने वाले रामेश्वर उर्फ बेरिस्टर उसे और उसके परिवार वालों को सोशल मीडिया पर तंग और परेशान कर रहा है। उनके खिलाफ अश्लील कमेंट के साथ अनर्गल मैसेज किए जा रहे है। वह इसको लेकर पूर्व में 50 हजार रुपए भी ऐंठ चुका है और अब एक लाख रुपयों की डिमाण्ड कर रहा है। थानाधिकारी दवे ने बताया कि प्रकरण दर्ज करते हुए अब आरोपी रामेश्वर उर्फ बेरिस्टर जांगिड़ को जयपुर से गिरफ्तार कर लाया गया है।

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुविधाएं पहुँचाना हमारा कर्तव्य है- मुख्यमंत्री

वह जयपुर के सिरसी स्थित पारिकों का बास में रहता है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार,साइबर सैल के प्रेम चौधरी, कांस्टेबल डूंगरराम,पूनाराम एवं दिनेश कुमार शामिल थे।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026