प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुविधाएं पहुँचाना हमारा कर्तव्य है- मुख्यमंत्री

  • सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के विधायक कोष से 41 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण
  • 2 एम्बुलेंस जनसेवा हेतु समर्पित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुविधाएं पहुँचाना हमारा कर्तव्य है- मुख्यमंत्री। शुक्रवार को जोधपुर प्रवास के पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के विधायक कोष से 39,20,000 की स्वीकृत राशि से 41 दिव्यांग को स्कूटी वितरण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 2 बीएलएस एम्बुलेंस राजकीय संक्रामक रोग संस्थान व कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय और राजकीय जिला चिकित्सालय प्रताप नगर को जनसेवा के लिए समर्पित की गई।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय केवल योजनाएं बनाना नहीं,बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। दिव्यांगजन हमारे समाज की शक्ति हैं;उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि स्कूटी से दिव्यांगजन के लिए शिक्षा,रोजगार और सामाजिक जीवन में सहभागिता के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने एम्बुलेंस सेवाओं के संबंध में कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवा तक त्वरित पहुँच अनेक जीवन बचाती है। नई एम्बुलेंस सेवाएं प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह अवधि सुशासन, पारदर्शिता और तीव्र विकास कार्यों का प्रतीक रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान ने बुनियादी ढाँचे,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं और आने वाले समय में यह गति और भी प्रखर होगी।

स्वीफ्ट कार में एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार

इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सशक्त नेतृत्व में राजस्थान नए विकास के आयाम स्थापित कर रहा है। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य निरंतर गतिशील हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना हमारा दायित्व है। स्कूटी वितरण केवल वाहन नहीं, बल्कि उनके सपनों और आत्म विश्वास को गति देने का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य मंत्री के नेतृत्व में सूरसागर क्षेत्र के सड़क,जलापूर्ति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने स्कूटी वितरण तथा एम्बुलेंस सेवाओं जैसी संवेदनशील पहल के लिए विधायक देवेन्द्र जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026