मालाणी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर ठहराव 27 से

जोधपुर(डीडीन्यूज),मालाणी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर ठहराव 27 से। रेल प्रशासन द्वारा मालाणी सुपरफास्ट ट्रेन का खैरथल स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन 20487,बाड़मेर- दिल्ली मालाणी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (द्विसाप्ताहिक) जो 26 जून को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह अगले दिन खैरथल स्टेशन पर सुबह 10 बजे आगमन कर 10.02 बजे प्रस्थान करेगी।

गुरुवार से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन 20488, दिल्ली-बाड़मेर मालाणी सुपरफास्ट एक्सप्रेस(द्विसाप्ताहिक) जो 27 जून को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खैरथल स्टेशन पर शाम 6.02 बजे आगमन कर 6.04 बजे प्रस्थान करेगी।

Related posts: